पुणे से दिल्ली जा रही फ्लाइट में यात्री ने कहा- 'बैग में बम है'; हुई इमरजेंसी लैंडिंग
पुणे से दिल्ली जा रही अकासा एयर की फ्लाइट की मुंबई में शुक्रवार रात इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। अधिकारी ने बताया कि एक यात्री ने अपने बैग में बम होने की सूचना दी जिसके बाद लैंडिंग हुई। यात्री के रिश्तेदार के मुताबिक, सीने में दर्द होने पर यात्री ने दवाई ली थी जिसके कारण वह कुछ भी बोल रहा था।