पुतिन एक संस्कृति को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं: रूस के यूक्रेन पर हमले को लेकर बाइडन
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने मंगलवार को क्वाड लीडर्स समिट में रूस के यूक्रेन पर हमले को लेकर कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एक संस्कृति को खत्म करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, "यह एक यूरोपीय मुद्दे से ज़्यादा है...यह वैश्विक मुद्दा है। रूस द्वारा यूक्रेन को अनाज निर्यात करने से रोके जाने से वैश्विक खाद्य संकट गहरा सकता है।"