पुतिन की कथित सीक्रेट लवर का नाम ईयू के प्रतिबंध की प्रस्तावित सूची में शामिल: रिपोर्ट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की कथित सीक्रेट लवर अलीना कबायवा को यूरोपीय संघ (ईयू) के प्रतिबंधों के छठे प्रस्तावित पैकेज में शामिल किया गया है। 1983 में जन्मी अलीना का नाम पुतिन से पहली बार एक दशक से अधिक समय पहले तब जुड़ा जब वह जिमनास्ट थीं। पुतिन ने संबंधों से इनकार किया है।