पुतिन के आलोचक नवालनी की मौत के एक हफ्ते बाद उनकी मां को सौंपा गया शव
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आलोचक व विपक्षी नेता एलेक्सी नवालनी की मौत के करीब एक सप्ताह बाद उनका शव उनकी मां को सौंपा गया है। नवालनी की प्रवक्ता किरा यरमिश ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया, "उनका अंतिम संस्कार किया जाना बाकी है।" इससे पहले नवालनी की मां ने पुतिन से बेटे का शव देने की अपील की थी।