पुतिन के साथ पीएम मोदी के संबंधों के चलते रुकी थी यूक्रेन पर परमाणु हमले की योजना: रिपोर्ट
सीएनएन ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से कहा है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य देशों के संबंधों के कारण 2022 में यूक्रेन पर परमाणु हमले की योजना रुकी थी। अमेरिका को डर था कि रूस परमाणु हमला कर सकता है। पीएम मोदी ने पुतिन से कहा था कि यह युद्ध का युग नहीं है।