पुतिन ने कहा था- मैं आपको चोट नहीं पहुंचाना चाहता लेकिन मिसाइल से एक मिनट लगेगा: बोरिस
यूके के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन का दावा है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सेना को यूक्रेन पर हमला करने का आदेश देने से ठीक पहले उन्हें मिसाइल हमले की धमकी दी थी। बोरिस ने कहा, "उन्होंने मुझे एक तरह से धमकी दी और बोले 'बोरिस, मैं आपको चोट नहीं पहुंचाना चाहता लेकिन मिसाइल से बस एक मिनट लगेगा'।"