पुतिन ने की यूक्रेन के इलाकों के विलय की घोषणा, कहा- रूस के पास हैं 4 नए इलाके
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आधिकारिक रूप से रूस के 'चार नए इलाकों' की घोषणा की है। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच रूस ने यूक्रेनी क्षेत्रों- डोनेत्स्क, लोगांस्क, खेरसॉन और ज़ापरोशिया में जनमत संग्रह के बाद विलय की घोषणा की है। यूक्रेन ने रूसी सेना द्वारा इन क्षेत्रों पर आंशिक कब्ज़े के बाद कराए गए जनमत संग्रह को 'ज़बरदस्ती' बताया है।