पुतिन ने वैगनर ग्रुप के प्रमुख की मौत पर जताया शोक, कहा- उन्होंने कुछ बड़ी गलतियां कीं
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूस की प्राइवेट आर्मी वैगनर ग्रुप के प्रमुख येवगेनी प्रिगोज़िन की विमान दुर्घटना में हुई मौत पर शोक जताते हुए उन्हें 'प्रतिभाशाली व्यापारी' बताया है। पुतिन ने कहा, "उन्होंने (प्रिगोज़िन) अपने जीवन में कुछ बड़ी गलतियां कीं।" दरअसल, यूक्रेन-रूस युद्ध के दौरान प्रिगोज़िन ने पुतिन के खिलाफ असफल सैन्य विद्रोह किया था।