पुतिन ने सैन्य अभियान वाला भाषण 3 दिन पहले कर लिया था रिकॉर्ड: स्थानीय मीडिया
रूस के अखबार नोवाया गज़ेटा का दावा है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर सैन्य अभियान वाला भाषण कार्रवाई से 3 दिन पहले 21 फरवरी को रिकॉर्ड किया था। बकौल अखबार, उन्होंने क्रेमलिन की वेबसाइट से वीडियो डाउनलोड कर उसकी जांच की है। एक अन्य खोजी समूह के सदस्य के मुताबिक, नोवाया ने गलत वीडियो उठाया है।