पुतिन संग कभी सैनिक व कभी शिप के चालक दल के कपड़ों में दिखी महिला की तस्वीरें हुईं वायरल
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर आरोप है कि वह अलग-अलग मौकों पर तस्वीरें खिंचवाने के लिए कुछ खास लोगों को अलग-अलग भूमिकाओं में इस्तेमाल करते हैं। यूके की रिपोर्टर ने तस्वीरें शेयर कीं जिनमें एक महिला एक तस्वीर में सैनिक के कपड़ों में, दूसरी में जहाज़ के क्रू के कपड़ों में और तीसरी में धार्मिक समारोह में दिख रही है।