पुतिन से बातचीत नहीं करेगा यूक्रेन: पीएम मोदी से यूक्रेनी राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत में यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने मंगलवार को कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से यूक्रेन बातचीत नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि यूक्रेनी क्षेत्रों पर अवैध कब्ज़े को लेकर रूस के फैसलों से सच्चाई नहीं बदलेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के 'यह युग युद्ध का नहीं है' बयान के महत्व पर भी ज़ोर दिया।