पुतिन से मुलाकात से पहले किम जोंग-उन की कुर्सी पोंछता दिखा उनका बॉडीगार्ड
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से रूस में मुलाकात से पहले उत्तर कोरिया के शीर्ष नेता किम जोंग-उन के बॉडीगार्ड को उनकी कुर्सी पोंछते देखा गया जिसका वीडियो ऑनलाइन वायरल हो गया है। इसके अलावा किम जोंग-उन की कुर्सी की मज़बूती की भी जांच की गई। किम जोंग-उन ने रूसी अंतरिक्ष केंद्र 'वसतोचनी कॉस्मोड्रोम' में पुतिन से मुलाकात की थी।