पुदुचेरी में जल निकासी के लिए चल रही खुदाई के बीच कुछ ही सेकेंड में गिरा 3 मंज़िला मकान
पुदुचेरी के अट्टुपट्टी इलाके में सोमवार को एक 3 मंज़िला मकान कुछ ही सेकेंड में भरभराकर गिर गया जिसका एक वीडियो सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मकान के पास जल निकासी के लिए खुदाई चल रही थी और इसी दौरान मकान गिर गया। हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।