पुनर्विवाह करने पर झारखंड सरकार विधवा को देगी ₹2 लाख
झारखंड सरकार ने विधवा पुनर्विवाह योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत दोबारा शादी करने वाली विधवाओं को सरकार ₹2 लाख की प्रोत्साहन राशि देगी और इसके लिए विवाह का रजिस्ट्रेशन कराना आवश्यक होगा। महिला, बाल विकास और सामाजिक सुरक्षा विभाग के सचिव के मुताबिक, आयकर दाता, पेंशनधारी और सरकारी नौकरी वालों को योजना का लाभ नहीं मिलेगा।