पुनीत राजकुमार की पत्नी ने पीएम मोदी से किया उनकी आखिरी फिल्म देखने का अनुरोध
दिवंगत ऐक्टर पुनीत राजकुमार की पत्नी अश्विनी ने उनकी आखिरी फिल्म 'जीजी गंधडागुड़ी' का ट्रेलर रिलीज़ कर कहा है कि यह उनके दिल के बहुत करीब थी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस फिल्म को देखने का अनुरोध किया है। उन्होंने ट्वीट किया, "नमस्ते मोदी जी...आज हमारे लिए भावुक दिन है...अप्पू (पुनीत) ने हमेशा आपके साथ बातचीत को सहेजकर रखा।"