पुरातत्वविदों को पेरू में फुटबॉल ट्रेनिंग ग्राउंड के पास मिली 3,000 साल पुरानी ममी
पेरू की राजधानी लीमा के बाहरी इलाके में एक प्रोफेशनल फुटबॉल टीम की ट्रेनिंग फील्ड के पास पुरातत्वविदों को 3,000 साल पुरानी प्री-हिस्पैनिक ममी मिली है। कोका के पत्तों और सीपियों के साथ दफन मिली ममी मिट्टी के एक मंदिर के ऊपर रखी हुई थी। पुरातत्वविदों ने कथित तौर पर 8 टन मलबे को हटाकर ममी का पता लगाया।