पुरानी पेंशन योजना बहाल नहीं करेगी सरकार, इससे राज्य दिवालिया हो जाएगा: फडणवीस
महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को कहा कि राज्य में सरकार पुरानी पेंशन योजना को बहाल नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि इसे लागू करने से राजकोष पर ₹1.10 लाख करोड़ का बोझ पड़ेगा और राज्य दिवालिया हो जाएगा। राज्य की विधानसभा में जवाब देते हुए फडणवीस ने बताया कि पुरानी पेंशन योजना 2005 में बंद हुई थी।