पुरानी पेंशन योजना से राज्यों के वर्तमान खर्च पर अंकुश लगेगा, देनदारी बढ़ेगी: रघुराम राजन
पूर्व आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन ने कहा है कि पुरानी पेंशन योजना लागू करने से राज्यों के वर्तमान में होने वाले खर्चों पर अंकुश लगेगा लेकिन भविष्य में देनदारी बढ़ सकती है। उन्होंने कहा, "यही कारण है कि सरकार नई पेंशन योजना लेकर आई।" पुरानी पेंशन योजना में कर्मचारियों की पेंशन वेतन का 50% होती थी जो सरकार देती थी।