पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा हुई शुरू, राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री ने देशवासियों को दी बधाई
पुरी (ओडिशा) में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा मंगलवार से शुरू हो गई और इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई दीं। राष्ट्रपति ने कहा, "भक्ति और समर्पण का यह त्योहार सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।" प्रधानमंत्री ने कहा, "यह यात्रा 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' का प्रतिबिंब है।"