पुरुष टी20 इतिहास के सबसे कम टोटल पर ऑल आउट हुआ आयल ऑफ मैन, 2 गेंद में जीता स्पेन
स्पेन के खिलाफ रविवार को आयल ऑफ मैन की टीम 8.4 ओवर में 10-रन पर ऑलआउट हो गई जो पुरुष टी20 क्रिकेट का सबसे कम टोटल है। मैच में आयल ऑफ मैन के 6 बल्लेबाज़ शून्य पर आउट हुए। इसके बाद ओपनर अवैस अहमद के दो छक्कों की मदद से स्पेन ने केवल 2 वैध गेंदों में मैच जीत लिया।