पुरुष वनडे क्रिकेटर ऑफ द इयर अवॉर्ड के दावेदारों के नाम जारी, कोई भारतीय शामिल नहीं

आईसीसी ने गुरुवार को पुरुष वनडे क्रिकेटर ऑफ द इयर 2022 अवॉर्ड के दावेदारों के नाम जारी कर दिए जिनमें कोई भी भारतीय खिलाड़ी शामिल नहीं है। 4 खिलाड़ियों की इस सूची में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म, ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर ऐडम ज़ैम्पा, ज़िम्बाब्वे के ऑल-राउंडर सिकंदर रज़ा और वेस्टइंडीज़ के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ शे होप शामिल हैं।

Load More