पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 के पहले मैच में अर्जेंटीना ने दक्षिण अफ्रीका को 1-0 से हराया

ओडिशा (भारत) में खेले जा रहे पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 के पहले मुकाबले में शुक्रवार को अर्जेंटीना ने दक्षिण अफ्रीका को 1-0 से हराकर जीत दर्ज की। अर्जेंटीना के कैसेला माइको ने तीसरे क्वॉर्टर में गोल कर टीम को विजय दिलाई। इस जीत के साथ पूल-ए में अर्जेंटीना तीन अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंच गई है।

Load More