पुरुष-पुरुष की शादी में 'पत्नी' किसे कहेंगे?: समलैंगिक विवाह पर सुनवाई के दौरान केंद्र
सुप्रीम कोर्ट में समलैंगिक विवाह पर सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर-जनरल तुषार मेहता (केंद्र के प्रतिनिधि) ने स्पेशल मैरिज ऐक्ट में 'पति-पत्नी' को 'स्पाउस' बताने की याचिकाकर्ताओं की मांग का विरोध किया है। मेहता ने तलाक के मामले में केवल 'पत्नी' के लिए लागू नियमों को लेकर कहा, "पुरुष-पुरुष विवाह में पत्नी किसे कहेंगे? पार्टनर की मौत पर विधवा किसे कहेंगे?"