पुर्तगाल के पेपे द्वारा गोल दागने से चूकने के बाद मोरक्को के डिफेंडर ने चूमा उनका सिर
फीफा विश्व कप क्वॉर्टर फाइनल मैच में शनिवार को अतिरिक्त समय के दौरान पुर्तगाली फुटबॉलर पेपे द्वारा महत्वपूर्ण शॉट लगाने से चूकने के बाद मोरक्को के डिफेंडर जवाद एल यामीक को उनका सिर चूमते देखा गया। वीडियो में पेपे आश्चर्यचकित दिख रहे हैं। 1-0 से मैच जीतने वाली मोरक्को विश्व कप सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली अफ्रीकी टीम बनी।