पुर्तगाल ने फीफा विश्व कप के लिए अपनी टीम का किया एलान, अपना 5वां विश्व कप खेलेंगे रोनाल्डो
पुर्तगाल ने 2022 फीफा विश्व कप के लिए अपनी टीम का एलान कर दिया है। टीम में शामिल क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपना 5वां फीफा विश्व कप खेलेंगे। 19-वर्षीय एंटोनियो सिल्वा भी टीम में शामिल हैं जिनका अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू नहीं हुआ है और पोर्टो के 39-वर्षीय डिफेंडर पेपे को भी टीम में जगह मिली है जो अपना चौथा फीफा विश्व कप खेलेंगे।