पुर्तगालियों ने 1,000 मंदिर तोड़े: पुरातत्व विभाग की रिपोर्ट का हवाला देते हुए गोवा के मंत्री
गोवा सरकार में मंत्री सुभाष देसाई ने दावा किया है कि पुरातत्व विभाग की एक कमिटी द्वारा जारी की गई एक रिपोर्ट में पुर्तगालियों द्वारा गोवा में 1,000 मंदिरों को तोड़ने की बात कही गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, 1,000 मंदिरों का पुनर्निर्माण करवाना संभव नहीं है और राज्य सरकार इन मंदिरों के बदले एक स्मारक मंदिर निर्माण करवाए।