पुल का हिस्सा ढहने पर गुजरात में शख्स के उसके नीचे दबने का वीडियो आया सामने
बनासकांठा (गुजरात) में एक निर्माणाधीन पुल का हिस्सा ढहने और पुल के नीचे एक शख्स के दब जाने का वीडियो सामने आया है। कलेक्टर वरुण बरनवाल ने बताया, "मैकेनिकल फेलियर के चलते ब्रिज के गर्डर गिरने की आशंका है...मलबे से एक शव बरामद हुआ है।" इससे पहले, मलबे में 3 लोगों के फंसे होने की खबरें सामने आई थीं।