पुल से आत्महत्या की कोशिश कर रहे 26-वर्षीय शख्स को असम के पुलिसकर्मी ने बचाया
गुवाहाटी (असम) में ब्रह्मपुत्र नदी पर बने एक पुल से आत्महत्या की कोशिश कर रहे एक 26-वर्षीय शख्स को एक पुलिसकर्मी द्वारा बचाने का वीडियो वायरल हो गया है। असम के डीजीपी जी.पी. सिंह ने ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "कॉन्स्टेबल लंकेश्वर कलिता ने बहादुरी दिखाते हुए रेलिंग पर चढ़कर एक शख्स को नदी में कूदने से बचाया।"