पुलकित सम्राट और कृति की अंगूठी वाली तस्वीर वायरल होने के बाद लगीं उनकी सगाई की अटकलें
अभिनेता पुलकित सम्राट और अभिनेत्री कृति खरबंदा की तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वे दोस्तों व परिवार के बीच हैं और उनकी उंगलियों में अंगूठी दिख रही है। इसके बाद दोनों की सगाई की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि दोनों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। गौरतलब है, वे 2019 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।