पुलवामा में रेलवे स्टेशन के पास आतंकी हमला, आरपीएफ का एक जवान शहीद, दूसरा घायल

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के काकापोरा रेलवे स्टेशन के पास हुए आतंकी हमले में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक जवान की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल है। खबरों के अनुसार, एक चाय की दुकान के पास हेड-कॉन्सटेबल सुरिंदर सिंह और हवलदार देवराज पर गोलियां चलाई गई थी। आतंकियों को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी की गई है।

Load More