पुलिस आने पर चेन्नई के पब से निकलती लड़कियों के कपड़ों पर चैनलों ने किया फोकस, हुई आलोचना

चेन्नई में रविवार रात हंगामे को लेकर एक पब में पुलिस के पहुंचने के बाद वहां से निकलती लड़कियों के कपड़ों व चेहरों पर कैमरा फोकस करने को लेकर कई तमिल न्यूज़ चैनलों की आलोचना हो रही है। एक सोशल मीडिया यूज़र ने लिखा, "घटिया पत्रकारिता।" अन्य यूज़र ने कहा कि केंद्रीय सूचना-प्रसारण मंत्रालय इन चैनलों पर जुर्माना लगाए।

Load More