पुलिस हिरासत में अमिनी की हुई मौत पर ईरान में हो रहे प्रदर्शनों में अब तक 92 लोग मारे गए
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस हिरासत में 22-वर्षीय महसा अमिनी की हुई मौत के विरोध में ईरान में हो रहे प्रदर्शनों में अब तक कम-से-कम 92 लोग मारे गए हैं। ईरान ह्यूमन राइट्स के निदेशक ने कहा, "अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का कर्तव्य है कि वह इस अपराध की जांच करें और इस्लामिक गणराज्य द्वारा भविष्य में होने वाले अपराधों को रोकें।"