पुलिस की यातायात संबंधी दिक्कतों को दूर करने के लिए भारत ने श्रीलंका को दी 125 एसयूवी
आर्थिक तंगी से जूझ रहे श्रीलंका को समर्थन देने और पुलिस की यातायात संबंधी गंभीर दिक्कतों को दूर करने के प्रयासों के तहत भारत ने श्रीलंका को 125 एसयूवी कार सौंपी हैं। भारतीय उच्चायोग ने ट्वीट कर कहा कि कुल 500 अत्याधुनिक वाहनों में से शेष 375 एसयूवी की खेप को मौजूदा 'ऋण व्यवस्था' के तहत कोलंबो भेजा जाएगा।