पुलिस की रेड के दौरान यूपी के सिद्धार्थनगर में महिला को लगी गोली, एक गिरफ्तार
उत्तर-प्रदेश के सिद्धार्थनगर के कोड़रा ग्रांट गांव के इस्लामनगर में पुलिस की छापेमारी के दौरान गोली लगने से महिला की मौत मामले में एक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया, "आरोपी ने भीड़ पर गोली चला दी थी जो जाकर महिला को लगी।" गौरतलब है, मामले में पहले पुलिसकर्मियों पर ही महिला को गोली मारने का आरोप था।