पुलिस की वर्दी में तस्वीरें वायरल होने पर ट्रोल हुईं पाक की पंजाब सीएम, पुलिस ने दी सफाई
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज़ शरीफ की पुलिस की वर्दी में तस्वीरें वायरल होने के बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। मामले में पंजाब पुलिस ने सफाई देते हुए कहा है कि नियमों के अनुसार मुख्यमंत्री को पुलिस की वर्दी पहनने का अधिकार है और पुलिसकर्मियों ने इस कदम का स्वागत किया है।