पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन में राजस्थान में पानी की टंकी पर चढ़ीं विधायक, 10 घंटे बाद उतरीं

राजस्थान में बूंदी ज़िले की केशवराय पाटन सीट से बीजेपी विधायक चंद्रकांता मेघवाल कापरेन कस्बे में चोरी की वारदात बढ़ने को लेकर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करते रविवार दोपहर पानी की टंकी पर चढ़ गईं। घटना की तस्वीरें सामने आई हैं। अधिकारियों के मनाने और 2 पुलिसकर्मियों को लाइन हाज़िर करने के आश्वासन पर 10 घंटे बाद वह नीचे उतरीं।

Load More