पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए हरियाणा-पंजाब बॉर्डर पर दागे आंसू गैस के गोले
शंभू बॉर्डर (पंजाब-हरियाणा बॉर्डर) पर पुलिस ने 'दिल्ली चलो' मार्च कर रहे किसानों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले दागे हैं जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में हर जगह धुआं दिख रहा है और किसान भागते नज़र आ रहे हैं। एमएसपी गारंटी कानून और कर्ज़माफी की मांग समेत विभिन्न मांगों को लेकर किसान मार्च कर रहे हैं।