पुलिस ने जारी किया रियासी बस हमले के आतंकी का स्केच, 20 लाख का रखा इनाम -IndiaNews
जम्मू कश्मीर पुलिस ने मंगलवार 11 जून को रियासी जिले में यात्री बस पर हुए हमले में शामिल एक आतंकवादी का स्केच जारी किया और सूचना देने वाले को 20 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की। आतंकवादियों ने रविवार 9 जून को तीर्थयात्रियों को ले जा रही 53 सीटों वाली बस पर उस समय गोलीबारी की।