पुलिस ने शहर में लगाए रांची हिंसा के आरोपियों के पोस्टर, एसएसपी से मांगा गया स्पष्टीकरण
रांची हिंसा के आरोपियों के पोस्टर शहर में लगाने को लेकर झारखंड सरकार ने ज़िले के एसएसपी को नोटिस थमाकर स्पष्टीकरण मांगा है। बकौल सरकार, पोस्टर लगाना विधिसम्मत नहीं है और यह इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ है।
गौरतलब है कि पूर्व बीजेपी नेताओं की पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी को लेकर 10 जून को रांची में हिंसा हुई थी।