पुलिस ने शेयर की उस प्लेन की तस्वीर जिसके क्रैश होने पर हुई ऐक्टर क्रिश्चियन ऑलिवर की मौत
पुलिस ने उस प्लेन की तस्वीर शेयर की है जिसके कैरेबियन सागर में क्रैश होने से हॉलीवुड ऐक्टर क्रिश्चियन ऑलिवर (51), उनकी 10 व 12 साल की दो बेटियों व एक पायलट की मौत हो गई। पुलिस ने कहा, "हम इस दुखद घटना से प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं। मामले की जांच जारी है।"