पुलिस ने हमें भीड़ के साथ सड़क पर छोड़ दिया था: मणिपुर में नग्न कर घुमाई गई 20 वर्षीय महिला
मणिपुर में नग्न कर घुमाई गई एक 20-वर्षीय महिला ने कहा है कि पुलिस ने उन्हें भीड़ के साथ सड़क पर छोड़ दिया था। पीड़िता ने 'इंडियन एक्सप्रेस' से कहा, "हमारे गांव पर हमला कर रही भीड़ के साथ पुलिस भी थी...पुलिस ने हमें भीड़ को सौंपा था।" बकौल पीड़िता, भीड़ में से एक शख्स उसके भाई का दोस्त था।