पुलिसकर्मियों द्वारा शख्स को बल्ले से पीटने के वीडियो पर यूपी पुलिस ने जारी किया स्पष्टीकरण
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें नोएडा पुलिस के कर्मी एक शख्स को बल्ले से पीटते हुए दिख रहे हैं। यह वीडियो नोएडा थाना सेक्टर-142 के पुलिसकर्मियों का है। यूपी पुलिस ने इस पर स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा, "यह वीडियो 2021 का है जिसमें कानूनी कार्रवाई हो चुकी है, पहले भी यह वीडियो वायरल हुआ है।"