पुलिसकर्मियों ने राजस्थान में महिला सफाईकर्मी की बेटी की शादी में भरा लाखों रुपए का 'भात'

चूरू (राजस्थान) में एसपी जय यादव की अगुआई में पुलिसकर्मियों ने पैसे जुटाकर सफाईकर्मी माया देवी की बेटी की शादी में सफाईकर्मी के भाइयों के तौर पर 'भात' की रस्म निभाई है। पुलिसकर्मियों ने 'भात' के तहत ₹1.5 लाख कैश, 20 जोड़ी कपड़े, 3 आभूषण व अन्य सामान भेंट किया। पुलिसकर्मियों की इस पहल की काफी प्रशंसा हो रही है।

Load More