पुलिसकर्मी को थप्पड़ मारने व गाली-गलौज करने वाले शख्स को मुंबई में हुई 4 साल की जेल
मुंबई (महाराष्ट्र) में पुलिसकर्मी को थप्पड़ मारने और उनके साथ गाली-गलौज करने वाले 36-वर्षीय शख्स को 4-साल जेल की सज़ा सुनाई गई है और जुर्माना भी लगाया गया है। दरअसल, 11-मई 2011 की रात करीब 2:30-बजे दो लोगों को लड़ते देख मुकुल (पुलिसकर्मी) ने उन्हें शांत कराने की कोशिश की लेकिन दोनों ने इस दौरान उन्हें ही थप्पड़ मार दिया।