पुलिसकर्मी को बीच सड़क दिल्ली में थप्पड़ मारती और धमकी देती महिला का वीडियो हुआ वायरल
दिल्ली में एक महिला द्वारा ऑन-ड्यूटी पुलिसकर्मी को बीच सड़क पर थप्पड़ मारने और धमकी देने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो को X (पूर्व में ट्विटर) पर 1 लाख से अधिक बार देखा गया है और कई यूज़र्स महिला के व्यवहार की आलोचना कर रहे हैं। एक यूज़र ने कहा, "अगर पुलिसकर्मी उसे मारता तो हंगामा हो जाता।"