पुलिसकर्मी से बदसलूकी करने पर रेणुका चौधरी पर केस दर्ज, उन्होंने कहा- मेरा हाथ फिसल गया था
कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी के खिलाफ हैदराबाद में विरोध प्रदर्शन के दौरान एक पुलिसकर्मी से बदसलूकी करने पर मामला दर्ज किया गया है। इससे पहले रेणुका ने कहा कि उनका पुलिसकर्मी पर हमला करने का कोई इरादा नहीं था। उन्होंने कहा, "मुझे धक्का दिया गया जिससे मेरा हाथ फिसला और उनके कंधे की बजाय उनके कॉलर के पास पहुंच गया।"