पुलिसबल में सुधारों को लागू करने पर नए सिरे से ज़ोर देने की ज़रूरत है: उप-राष्ट्रपति नायडू
उप-राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने रविवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक पुस्तक विमोचन के अवसर पर कहा, "अब हमें पुलिसबल में सुधारों को लागू करने पर नए सिरे से ज़ोर देने की ज़रूरत है।" नायडू ने कहा, "अपराध का पता लगाने, उसे रोकने और कानून व व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है।"