पुलों में ऐसा सिस्टम लगाएंगे जिससे पता चलेगा कि कौनसा पुल गिरने वाला है: नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 'न्यूज़ 24' को दिए एक इंटरव्यू में कहा है, "पुल में हम ऐसा सिस्टम लगा देंगे जिससे दिल्ली में बैठे हुए हमें कंप्यूटर पर पता चलेगा कि कौनसा पुल गिरने वाला है...कौनसा कमज़ोर हुआ है।" उन्होंने कहा, "मैं 3-4 लाख पुलों का रिकॉर्ड तैयार करूंगा...और पुलों को जब खतरा होगा तो रेड अलार्म बज जाएगा।"