पुश्तैनी ज़मीनें नहीं बेची हैं: 'स्वातंत्र्य...' के लिए ज़मीनें बेचने की खबरों पर रणदीप हुड्डा
अभिनेता रणदीप हुड्डा ने उन खबरों पर प्रतिक्रिया दी है जिनमें दावा किया गया था कि उन्होंने फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' के लिए पुश्तैनी ज़मीनें बेची हैं। उन्होंने कहा, "पुश्तैनी ज़मीन नहीं बेची...मुंबई के फ्लैट्स बेचे थे। (मज़ाक में) इतनी ज़मीन नहीं थी कि...फिल्म बन जाए।" बकौल रणदीप, उन्होंने जंगल में ज़मीन खरीदी और भविष्य में वहां रहना चाहते हैं।