'पुष्पा 2' में अल्लू अर्जुन के साथ दिखेंगे मनोज बाजपेयी, कर सकते हैं पुलिस का रोल: रिपोर्ट्स

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म 'पुष्पा 2' में ऐक्टर अल्लू अर्जुन के साथ अभिनेता मनोज बाजपेयी स्क्रीन स्पेस साझा कर सकते हैं। बकौल रिपोर्ट्स, निर्माताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए मनोज से संपर्क किया है और वह एक पुलिस अधिकारी के किरदार में नज़र आ सकते हैं। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक एलान नहीं किया गया है।

Load More